February 12, 2026

बीकानेर हैरान करने वाली घटना

0
IMG_20241022_005121

हैरान करने वाली घटना बीकानेर के कोर्ट गेट थाना क्षेत्र से है जहां पर एक अजीबोगरीब घटना सामने आई और और अंतिम संस्कार के लिए लेजाई जा रही महिला की अंतिम यात्रा को पुलिस ने बीच रास्ते में रुकवा दिया और शव को एवं अस्पताल की मोर्चरी  में रखवाया गया मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रेलवे पुल के नीचे एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु हुई है और चुपचाप उसका अंतिम संस्कार किया जा रहा है सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दाह संस्कार की तैयारी को रुकवा दिया जिसके बाद महिला के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी म में रखवाया गया पुलिस ने बताया कि मृतक महिला जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र की रहने वाली थी फिलहाल मृतक महिला के परिजनों को सूचना दी गई है और उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और महिला के मृत्यु के कारण पता लगाने में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *