बीकानेर वन माफिया और ग्रामीणों के बीच झड़प हुई गाड़ियों में तोड़फोड़ कई घायल हुए।
बीकानेर के छतरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव बरजू बराला में सोलर प्लांट की जमीन पर खड़े-खड़े हर खेजड़ी वर्षों की अवैध कटाई को लेकर मंगलवार देर रात्रि माहौल गर्म हो गया सोलर प्लांट के लिए खेजड़ी काटने पहुंचे वन माफिया और ग्रामीणों को बीच झड़प हो गई मामला इतना बढ़ गया कि माफियाओं ने गाड़ियों से ग्रामीणों को टक्कर मार दी जिसमें एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि कुछ अन्य लोगों को भी चोट लगी घटना के बाद ग्रामीणों ने वन माफिया की गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरू कर दी काफी देर चले इस संघर्ष में वन माफिया वहां से फरार हो गए ग्रामीणों के अनुसार तीन गाड़ियों में सवार होकर आए करीब आधा दर्जन वर्ण माफिया देर रात की करीब 2:00 बजे बरला गांव पहुंचे और सोलर प्लांट में खड़े वृक्षों की कटाई शुरू कर दी जब स्थानीय पर्यावरण प्रेमी और ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो माफिया ने गाड़ियों से टक्कर मार दी और कुछ वाहनों को क्षतिग्रस्त करके मौके से फरार हो गए घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ छतरगढ़ थाने पहुंची और मामला दर्ज करवाया फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।