घर में चल रहा था देह व्यापार पुलिस ने दो महिला सहित 4 को पकड़ा।
Bikaner News ATN/देह व्यापार की घटना दोसा जिले से है जहां के महुआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने वेश्यावृत्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है और फिर एक रिहाईशी क्षेत्र में संचालित अनैतिक गतिविधियों का भंडाफोड़ किया है।
पुलिस ने यह कार्रवाई रामबाबू बघैची के पास स्थित एक मकान पर की है वहां पर छापामार कर महिला दलाल सहित कुल चार लोगों को पीटा एक्ट के तहत गिरफ्तार भी किया है इस कार्यवाही का नेतृत्व महुआ पुलिस उपाध्यक्ष मनोहर लाल मीणा ने किया पुलिस ने विशेष नीति अपनाते हुए एक बोगस ग्राहक को मकान के अंदर सौदे के लिए भेजा जैसे ही सौदे की जानकारी मिली पुलिस ने वहां पर छापेमारी की कार्रवाई कर दी और लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया*
थाना अधिकारी राजेंद्र कुमार मीणा के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में अपूर्वा और रनथि नायक निवासी जलपाईगुड़ी पश्चिम बंगाल के हैं राजती तथा एक युवक गंगाराम कोली भी है चारों को अनेतिक के व्यापार करने की धारा के तहत गिरफ्तार किया गया