बीकानेर घर की कुर्सी पर मिला व्यक्ति का शव।
बीकानेर के सदर थाना एरिया में घर में एक व्यक्ति का शव मिलने का मामला सामने आया है, जानकारी के अनुसार सदर थाना एरिया के सादुल कॉलोनी क्षेत्र में बिनानी लब के पीछे एक घर के कमरे में 58 वर्षीय व्यक्ति का शौक कुर्सी पर मिला, आज पड़ोस के लोगों को घर में बदबू आने की सूचना के बाद पुलिस और खिदमतगार खादिम सोसायटी व असाहय सेवा संस्थान के कार्यकर्ता मौके पहुंचे और पुलिस की निगरानी में, एंबुलेंस के जरिए मृतक के शव को अस्पताल ले जाया गया। मृतक व्यक्ति की पहचान विवेक सहल के रूप में हुई,
सदर थाना ASI वेदपाल के अनुसार, विवेक एक्सप्रेस गली में रहते थे, बृहस्पतिवार को जब घर से बदबू आ रही थी तो पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, और तलाशी ली तो घर की दूसरी मंजिल में विवेक कुर्सी पर मृत पाए गए, शव की स्थिति देखने से 5 -6 दिन पुराना प्रतीत हो रहा और प्राकृतिक मृत्यु प्रतीत हो रही थी फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।