पेट्रोल डाल कर घर के आगे खड़ी कार को आग लगाई।
डॉक्टर के घर के बाहर खड़ी नेक्सोंन कार पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने का मामला गंगानगर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र का है जहां पर एक युवक और युवती ने पेट्रोल छिड़ककर डॉक्टर के घर के आगे खड़ी कार में आग लगा दी धमाका होने पर कॉलोनी के लोग जाग गए मिनटों में कार जलकर राख हो गई डॉक्टर ने अपने घर में लगे सीसीटीवी से युवक की पहचान की डॉक्टर ने बताया कि युवक 2 साल पहले पत्नी की डिलीवरी करवाने आया था इस दौरान उसकी पत्नी की मृत्यु हो गई ऐसे में युवक उनके अस्पताल में 6 महीने पहले पथराव कर चुका है साथ ही सोशल मीडिया पर भी धमकी देता है कहता है मौत का बदला मौत मामला श्रीगंगानगर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र का है रविवार देर रात्रि 2:30 बजे समय का है राणा प्रताप कॉलोनी के निवासी जनता हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर अतुल बंसल ने अकरम खान निवासी गुरु नानक बस्ती के खिलाफ जवाहर नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है पुलिस युवक को गिरफ्तार करने के लिए उसके ठीकानो पर पता लग रही है