बीकानेर घर का गेट तोड़ा फायरिंग की।
फायरिंग का मामला बीकानेर के नोखा थाना क्षेत्र से है जहां पर रासीसर गांव में मंगलवार रात्रि कुछ लोगों ने कैंपर गाड़ी से एक घर का दरवाजा तोड़ दिया और उसके बाद हवाई फायरिंग कर दी घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई पुलिस के अनुसार पुरोहितांवास राशि कर निवासी संतोष कुमार मंडा ने रिपोर्ट दर्ज दर्ज करवाई है कि 5 नवंबर रात्रि करीब 10:30 बजे आरोपी मुकेश बजरंग नाई ऋषभ मोहित रविंद्र संदीप पूनमचंद सुनील और हडमान गाड़ी लेकर आए और उसके घर के मुख्य दरवाजे को कैंपर से गेट को जोरदार टक्कर मार दी और तोड़ दिया इसके बाद आरोपी लाठी और सरियों से लैस होकर जबरदस्ती घर के अंदर घुस गए और हवाई फायरिंग की घटना के दौरान मौजूद परीजन डर गए और भय का माहौल बन गया। मामले की सूचना मिलते ही नोखा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र में जायजा लिया पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ तोड़फोड़ फायरिंग मारपीट आदि गंभीर आरोपों में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।