February 12, 2026

गैंगस्टर लॉरेंस के भाई अनमोल को अमेरिका से डिपोर्ट कर इंडिया लाया गया।

0
IMG-20251119-WA0036.jpg

बड़ी खबर इस वक्त गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लेकर है रिपोर्ट के अनुसार लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल को अमेरिका से डिपोर्ट कर बुधवार को दिल्ली लाया गया है इसके बाद एयरपोर्ट पर एनआईए ने कस्टडी में ले लिया है और पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया यहां से उसे 14 दिन की कस्टडी में भेज दिया गया मिली जानकारी के अनुसार अमेरिका से कुल 200 लोगों को डिपोर्ट किया गया है इनमें भारत के तीन लोग हैं  अनमोल के अलावा 2 जने पंजाब के हैं अभी इनके बारे में जानकारी नहीं मिली है गैंगस्टर अनमोल बॉलीवुड स्टार सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के मामले में भी  वांटेड आरोपी है पिछले साल मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या का मुख्य आरोपी भी बताया जा रहा है अनमोल का नाम 2022 में पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसे वाला की हत्या में भी बताया जा रहा है मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अनमोल को अमेरिका में गलत तरीके से घुसने के कारण गिरफ्तार किया गया था वह भारत में राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए की वांटेड लिस्ट में शामिल था उसके ऊपर एन आई एन ए 10 लाख का इनाम भी घोषित किया हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *