बीकानेर रेंज की 293 पुलिस टीमों ने 1426 स्थानों पर दी दबिश, 422 अपराधियों पर की कार्यवाही
बीकानेर रेंज में फरार हुए अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध 15 जून को पुलिस द्वारा एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की। महानिदेशक पुलिस, राजस्थान के निर्देशन एवं अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, अपराध शाखा, राजस्थान जयपुर के पर्यवेक्षण में महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज बीकानेर द्वारा बीकानेर रेंज के अधीनस्थ जिला बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू में सक्रिय व वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु 15 जून को एक दिवसीय विशेष अभियान एरिया डोमिनेशन चलाया जा रहा है।
