राजस्थान फैक्ट्री में लगी भीषण आग 7 मजदूर जिंदा जले।
दुखद खबर राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी से है जहां पर खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में एक केमिकल की फैक्ट्री में आग लगने की घटना घटित हुई, है घटना के में सात लोगों के जिंदा जलने की सूचना मिली है, जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह शिफ्ट बदली के समय करीब 25 मजदूर फैक्ट्री में मौजूद थे, अचानक एक के बाद एक कई धमाके हुए और पलक झपकते ही आग लग गई और पूरी बिल्डिंग में फैल गई, और घुए का गुब्बार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, रेस्क्यू टीम ने अब तक 7 लोगों के सब मलबे से निकाले हैं और राहत कार्य जारी है मलबे में और भी मजदूर दबे होने की सूचना है