बीकानेर श्री श्याम ई बाइक शोरूम का उद्घाटन बीकानेर भाजपा देहात जिला अध्यक्ष श्याम जी पंचारिया के कर कमलों द्वारा किया गया।
बीकानेर में लगातार पिछले 7 वर्षों से कार्यरत श्री श्याम ई बाइक द्वारा आज अपने नए शोरूम का उद्घाटन गंगा शहर रोड पर किया गया इस मौके पर बीजेपी के देहात जिला अध्यक्ष श्री श्याम जी पंचारिया द्वारा शोरूम का उद्घाटन किया गया इस मौके पर श्री श्याम जी पंचारिया ने कहा कि आज के समय में बढ़ती प्रदूषण की समस्या से बचने का सबसे अच्छा उपाय इलेक्ट्रिक बाइक है शोरूम के मालिक विशाल मोदी (आर्यन मोदी) ने बताया कि उनके शोरूम पर इलेक्ट्रिक बाइक के करीब 12 मॉडल उपलब्ध है और फाइनेंस सुविधा भी उपलब्ध है शोरूम में हर समय गाड़ी की सर्विस वह पार्ट्स उपलब्ध है। उद्घाटन के मौके पर श्री राम मोदी,अनुभव खत्री, प्रदीप कुमार मोदी, शंकर लाल खत्री, लोकेश बजाज, शिवजी मोदी निवासी डूंगरगढ़, राजू जी मोदी निवासी डूंगरगढ़ कैलाश खत्री,जी बाइक कंपनी से आए आरिफ खान सेल्स मैनेजर मौजूद रहे।