बीकानेर इस क्षेत्र में मिला एक व्यक्ति का शव क्षेत्र में सनसनी
बीकानेर शहर के मुक्ता प्रसाद थाना इलाके में एक व्यक्ति का शव मिलने की घटना सामने आई है रिपोर्ट के अनुसार पंडित धर्म कांटे के सामने स्थित सरकारी पुरानी बिल्डिंग में बने एक घोड़े के अस्तबल में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया लोगों की सूचना पर पुलिस और सामाजिक संगठनों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची, शुरुआती जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति देर रात्रि वही सोया हुआ था और सोते समय ही उसकी मृत्यु हो गई मृत्यु के कारण अभी तक मालूम नहीं चले हैं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सारी स्थिति साफ होगी घटना की सूचना मिलते ही सामाजिक संस्था खिदमतगार खादिम सोसायटी वह असहाय सेवा संस्थान के सेवादार मौके पर एंबुलेंस लेकर पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में शव को ले जाकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।