राजस्थान भीषण सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मृत्यु।
सड़क दुर्घटना की खबर राजस्थान के अलवर जिले से है जहां पर सदर थाना क्षेत्र के छठी मिल के नजदीक एक भीषण सड़क हादसे में परिवार की खुशियां मातम में बदल दी शादी समारोह से घर की ओर लौट रहा एक परिवार थार गाड़ी की टक्कर की वजह से दुर्घटना का शिकार हो गया और एक ही परिवार के चार लोगों की मृत्यु हो गई जबकि दो लोगों की गंभीर हालत बताई जा रही है ।
जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार परिवार शादी समारोह से वापस आ रहा था इसी दौरान छठी मिल के पास तेज रफ्तार थार गाड़ी ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी दुर्घटना में 35 वर्षीय महेंद्र 8 वर्षीय पायल भतीजी और 3 वर्ष से पूर्वांश बेटे की मृत्यु हो गई वहीं 33 वर्षीय गुड्डी पत्नी की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
इसके अलावा 10 वर्षीय खुशबू भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे शहर के अस्पताल से जयपुर रैफर कर दिया गया यह लोग नागल झीडा के रहने वाले थे घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया एएसआई बंसीलाल के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तब तक तीन लोगों की मृत्यु हो चुकी थी जबकि इलाज के दौरान एक की मृत्यु हो गई थार गाड़ी को जप्त कर लिया है आरोपी चालक की तलाश फिलहाल जारी है।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली घटना के बाद गांव में हंगामा मच गया शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गई पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की है मृतक व्यक्ति के चार बच्चे थे जिसमें एक बेटा और तीन बेटियां है मृतक दंपति तीन बेटियों को घर पर ही छोड़ कर गए थे इस परिवार में अब दंपति सहित बेटे की मृत्यु हो गई है