बीकानेर एक बार फिर बम की धमकी से सनसनी फैली।
बीकानेर में एक बार फिर बम की धमकी मिली है धमकी फिर से हेड पोस्ट ऑफिस को उड़ाने की मिली है जिसके बाद पुलिस महकमें और प्रशासन में हड़कंप मच गया, और सभी अलर्ट हो गए जानकारी के अनुसार हेड पोस्ट ऑफिस में एक ईमेल के जरिए यह धमकी दी गई जिसमें पूरे परिसर को बम से उड़ने की धमकी दी गई, सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई और कई अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पोस्ट ऑफिस को तुरंत खाली करवाया गया सभी कर्मचारियों को सुरक्षा से बाहर निकलवा दिया गया। और पुलिस में पूरे क्षेत्र में जांच अभियान शुरू कर दिया शुरुआती जांच में किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु प्राप्त नहीं हुई, लेकिन सुरक्षा के कारण पोस्ट ऑफिस को खाली करवा लिया गया है और आसपास सहित सभी इलाके में सर्च अभियान जारी है
ईमेल में बेंगलुरु में डॉक्टर के साथ बदसलुकी और अपमान का बदला लेने की वजह बताई गई है, जिसकी वजह से मामले की गंभीरता बढ़ गई हेड पोस्ट मास्टर आरती मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि ईमेल मिलते ही तुरंत पुलिस को सूचित किया गया, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और ईमेल भेजने वाले का पता लग रही है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसी सतर्क है और स्थिति नियंत्रण में है।