बीकानेर डंपर की तेज टक्कर लगने की वजह से युवक की मृत्यु।
तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से युवक की मृत्यु का मामला गंगा शहर क्षेत्र से है जहां पर डंपर ने एक युवक को कुचल दिया दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसकी हालत नाजुक होने पर जयपुर रैफर कर दिया और इलाज के दौरान युवक की मृत्यु हो गई मृतक की पहचान अशोक चौधरी के रूप में हुई जो किसी कार्य से बाहर निकाला था गंगा शहर थाने की रिपोर्ट के अनुसार डंपर की तेज गति थी और उसने अशोक को अपनी चपेट में ले लिया डंपर के टायर अशोक के दोनों पैरों के ऊपर से निकल गए जिसकी वजह से वह बुरी तरीके से घायल हो गया राह चलते लोगों ने तुरंत अशोक को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तुरंत जयपुर रैफर कर दिया वहां पर इलाज के दौरान अशोक की मृत्यु हो गई इस संदर्भ में मृतक के पिता भियाराम जाट निवासी नई लाइन गंगा शहर ने डंपर चालक के खिलाफ गंगा शहर थाने में मामला दर्ज करवाया है फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है और आरोपी डंपर चालक की तलाश की जा रही है