February 12, 2026

बीकानेर महिला की डूबने से मृत्यु हुई

0
IMG-20250817-WA0159.jpg

बीकानेर के देशनोक थाना इलाके में एक 21 वर्षीय विवाहिता की पानी के कुंड में डूबने से मृत्यु की घटना सामने आई है जानकारी के अनुसार देशनोक थाना क्षेत्र के बरसिंगसर गांव में पानी के कुंड से पानी निकलते समय पैर फिसलने से 21 वर्षीय से महिला की दर्दनाक मृत्यु हो गई इस संदर्भ में मृतका के भाई रामकृष्ण पुत्र मगना राम मेघवाल निवासी अणखीसर नोखा ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताएं कि उसकी बहन भारती पुत्री मगनाराम पत्नी राकेश मेघवाल निवासी बरसिंगसर अपने घर के कुंड से पानी निकलते समय अचानक संतुलन बिगड़ने की वजह से कुंड में गिर गई जिससे उसकी डूबने से मृत्यु हो गई घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द  कर दिया गया पुलिस ने मृतक महिला की भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है मामले की जांच उपखंड मजिस्ट्रेट बीकानेर महिमा कसाना द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *