February 12, 2026

बीकानेर डॉक्टर से 25 लाख की फिरौती मांगी क्लीनिक पर आकर धमकाया

0
IMG_20250330_113325

बीकानेर के नया शहर थाना क्षेत्र में बच्चों का क्लीनिक चलाने वाले शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर श्याम अग्रवाल से लाखों रुपए की फिरौती मांगी है फिरोती की रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है मामले को लेकर पीड़ित चिकित्सक ने नया शहर थाने में दो नामजद सहित दो-तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है ।

परिवादी चिकित्सक ने बताया कि वह शिशु रोग विशेषज्ञ है और पिछले 15 साल से जसुसर गेट के बाहर मालियों के मोहल्ले में एक बच्चों का क्लीनिक चलाता है 24 जुलाई की रात्रि को करीब पौने 2:00 बजे मोहल्ले में रहने वाले विष्णु साध अभिषेक पवार वह अन्य लोग आए और 25 लख रुपए की फिरौती देने को कहा एवं हर माह  1 लाख रुपए की बंदी देने की मांग की ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी परीवादी ने बताया कि अगले दिन दोपहर में आरोपी फिर उसकी क्लीनिक पर आए और चेंबर में आकर धमकाया और देख लेने की धमकी दी यह सारी घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है घटना का ऑडियो क्लिप भी है परिवादी ने वीडियो फुटेज में ऑडियो क्लिप पुलिस को  सोप  दी है पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *