बारिश के पानी में गड्ढे में डूबने से दो युवकों की मृत्यु
दुखद घटना राजस्थान के जैसलमेर के फतेहगढ़ के रंधा गांव से है जहां बारिश में गड्ढे में भरे पानी में नहाने गए दो युवक के डूबने की सूचना है देर शाम को लापता युवकों के शव एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बरामद किये दोनों युवक खेत में कार्य करने गए थे और नहाते समय पानी में चले गए युवकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया है मिली रिपोर्ट के अनुसार झिनझियाली थाना प्रभारी राजेश कुमार के अनुसार मृतकों की पहचान मुकेश नाथ और मेवनाथ के रूप में हुई दोनों युवक काम के सिलसिले में रंधा गांव में एक खेत में कार्य पर आए थे बुधवार को दोनों नहाने के लिए खेत के पास बने एक गहरे गड्ढे में उतर गए जो की बारिश के कारण पूरी तरीके से भरा हुआ था जब काफी देर के बाद दोनों वापस नहीं आए तो लोगों ने उनकी खोज शुरू की और तलाशी के दौरान खड़े के निकट युवकों की चप्पल मिली जिसके बाद शक हुआ कि वह पानी में डूब गए हैं
पुलिस ने पहले जेसीबी की मदद से गड्ढे की खुदाई कर तलाश शुरू की लेकिन सफलता नहीं मिली जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलवाया गया और रात्रि के समय रेस्क्यू ऑपरेशन चालू किया जो कि गुरुवार सुबह तक चला और मृत् को युवकों के शव को पानी से बाहर निकाला पुलिस ने दोनों शवों के पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए और परिजनों को पोस्टमार्टम के बाद सुपुर्द कर दिया घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई