February 12, 2026

बीकानेर दो सगी बहनों के अपहरण का मामला।

0
IMG-20250817-WA0112.jpg

बीकानेर के बजू थाना क्षेत्र से दो सगी बहनों के अपहरण करने की एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, परिवादी द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार 19 सितंबर 2025 को शीशपाल श्री चंद सुरेश राकेश मोहन राम अभिषेक सहित कई लोग गाड़ियों में बज्जू उनके घर में जबरदस्ती घुस गए और परिजनों को डराने धमकाने के बाद आरोपियों ने परिवादी की दोनों बेटियों को अलग-अलग गाड़ियों में डालकर जबरदस्ती उठा कर ले गए घटना के बाद आरोपियों ने परिवादी और उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी  जिसके चलते परिवार डर के माहौल में आ गया।

रिपोर्ट के अनुसार लगातार मिल रही धमकियों व तनाव से परेशान होकर परिवादी के पिता ने 27 सितंबर को जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया जिन्हें गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल ले जाया गया इलाज के दौरान 30 सितंबर 2025 को उनकी मृत्यु हो गई बज्जू पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ अपहरण घर में जबरदस्ती घुसना धमकी और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया पुलिस मामले की जांच कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *