बीकानेर दो पक्षों में जमीन को लेकर खूनी संघर्ष।
बीकानेर जमीन को लेकर हिंसक विवाद का मामला मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र से है जहां पर दो पक्षों में प्लॉट को लेकर कहा सुनी इतनी बढ़ गई की बात हाथापाई तक पहुंच गई और झगड़े के दौरान फायरिंग की सूचना भी सामने आई है जिससे इलाके में डर का माहौल है सूचना मिलते ही मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया झगड़े में चार से पांच लोगों के चोट लगने की बात सामने आई है सिओ सिटी सरवन दास संत ने बताया कि रामपुरा बस्ती में प्लॉट को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हों गए घटना का एक वीडियो भी सामने आया हैं जिसमें एक युवक हाथ में तमंचा लेकर दूसरे पक्ष के ऊपर तान रहा है और इसी दौरान दोनों पक्षों में जमकर पत्थर बाजी भी हुई है दोनों पक्षों के लोग घायल भी हुए हैं सोशल मीडिया पर वायरल इस झगड़े का वीडियो में एक पक्ष के लोग तलवार लेकर तो दूसरे पक्ष के लोग पीछे दौड़ रहे हैं पुलिस के अनुसार एक पक्ष की ओर से इस विवाद को लेकर परिवाद दर्ज करवाया गया है जिस पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दिए फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मामले की तह तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है साथ में यह भी देखा जा रहा है की भूमि को लेकर कोई पूर्व में विवाद या शिकायत पहले से दर्ज है या नहीं है