February 12, 2026

दो मोटरसाइकिल में ज़बरदस्त भिड़ंत हुई पांच घायल।

0
IMG-20250817-WA0067.jpg

दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर की घटना नोखा से है जहां पर सोमवार की शाम कृषि मंडी के सामने सड़क दुर्घटना में पांच लोग गंभीर घायल हो गए सभी घायलों को नोखा अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के बाद उन्हें बीकानेर रैफर कर दिया गया ।

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 23 निवासी केंनराम साटिया मूमल और रमेश एक बाइक पर सवार होकर देशनोक से नोखा की ओर आ रहे थे दूसरी ओर रूपाराम मेघवाल और उनके साथी नोखा से अपने गांव की ओर जा रहे थे उसी समय  मंडी के आगे दोनों मोटरसाइकिलों में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई टक्कर इतनी जबरदस्ती की दोनों बाइकको में सवार सभी 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए  घायलों में एक युवती गर्भवती भी बताई जा रही है जिसे सर पर और पेट पर चोटे आई है दुर्घटना स्थल पर से जा रहे  भाजपा नेता झवर ने तत्काल सभी घायलों को अपनी गाड़ी से नोखा अस्पताल पहुंचाया चिकित्सकों ने घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए तुरंत बीकानेर रैफर कर दिया सूचना पर नोखा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने घायलों को बीकानेर रवाना करने में मदद की और  घटनास्थल की जांच कर मामले की जांच शुरू कर दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *