बीकानेर महिला ने आत्महत्या की।
बीकानेर में आज दो महिलाओं द्वारा आत्महत्या की घटनाएं जिले में सामने आई है
पहला मामला डूंगरगढ़ क्षेत्र से है जहां पर बीगाबास के वार्ड नंबर 24 में संचालित शिवम मानव कल्याण सेवा संस्थान के कमरे में लगे पंखे से मानसिक रूप से कमजोर एक महिला ने चुन्नी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली महिला की पहचान 40 वर्षीय किरण पत्नी जितेंद्र सिंह निवासी सोडावास गोगामेडी रतनगढ़ के रूप में हुई, सूचना पर हेड कांस्टेबल रामस्वरूप अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और और मृतक महिला के सबको नीचे उतर कर उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया हेड कांस्टेबल रामस्वरूप के अनुसार मृतका के परिजनों को सूचना दी गई है वह कल सुबह परिजनों की रिपोर्ट देने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी ।
वही दूसरा मामला बीकानेर जिले के भूटो के बास क्षेत्र का है जहां पर एक 37 वर्षीय महिला ने आत्महत्या कर ली मालूम चला है कि मृतका ने अपने निवास में ऊपरी मंजिल में बने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली सूचना मिलने पर खादिम खिदमतगार समिति वह असहाय सेवा संस्थान के नसीम शोएब जुनैद जितेंद्र गहलोत राजकुमार खड़गावत मलंग बाबा मौके पर पहुंचे और पुलिस की निगरानी में सबको पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। आत्महत्या के कारण पुलिस पता लगाने में झुकी हुई है