February 12, 2026

राजस्थान दर्दनाक हादसा दूध गर्म करते समय करंट लगने से दो भाइयों की मृत्यु।

0
IMG_20251031_122352.jpg

दर्दनाक घटना पाली जिले से है जहां के सादड़ी कस्बे में गुरुवार दोपहर एक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर  दिया दूध गर्म करने के समय बॉयलर में अचानक करंट आने से डेरी पर काम कर रहे दो सगे भाइयों की मृत्यु होगी जबकि तीसरा साथी बाल बाल बच गया मामले को लेकर एएसआई ईश्वर सिंह राणावत ने जानकारी देते हुए बताया कि कस्बे के पंचशील सर्किल पर स्थित बाबू डेयरी को दुदाराम निवासी दो सगे भाई बाबूलाल चौधरी व मनीष चौधरी अपने मामा पेमाराम के साथ मिलकर चला रहे थे बृहस्पतिवार दोपहर को दोनों भाई दूध बेचने के बाद बचे हुए दूध को बॉयलर में गर्म कर रहे थे और इस दौरान मनीष ने जैसे ही धर्म से दूध बॉयलर में उड़ेला उस दौरान वह करंट की चपेट में आ गया छोटे भाई को तड़पता हुआ देखकर दूसरा भाई बाबूलाल भी उसको बचाने के लिए आया लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया पास में ही इलेक्ट्रिक के दुकान के मालिक हरिराम चौधरी ने बिजली का मेन स्विच बंद करके दोनों को छुड़ाया लोगों के सहयोग से घायल भाइयों को तुरंत सादड़ी अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया दोनों की मृत्यु की खबर लगते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई पिता तेजाराम खेती का कार्य करते हैं दोनों भाइयों ने 2 साल पहले ही डेयरी का काम शुरू किया था एक भाई की शादी मात्र 6 महीने पहले हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *