February 12, 2026

बीकानेर दो अधिकारियों के बीच हाथापाई हुई।

0
IMG_20250330_113325

Bikaner News ATN/दो अधिकारियों के बीच हाथापाई की खबर  बीकानेर के नोखा से है जहां पर पंचायत समिति परिसर में दो अधिकारियों के बीच हाथापाई हो गई जानकारी के अनुसार वीडियो भोम सिंह और सुरपुरा गांव पंचायत के ग्राम सेवक रामनिवास भादू के बीच आपसी कहासुनी के बाद बात हाथापाई तक पहुंच गई प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों के बीच पहले तीखी बहस हुई जो देखते-देखते मारपीट में बदल गई इस घटना को लेकर परिसर में मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई मामले को बिगड़ता देख मौके पर पुलिस को बुलाया गया जिसे दोनों पक्षों को शांत करवा कर नोखा थाने पहुंचाया बताया जा रहा है कि ग्राम सेवक रामनिवास भादू ने बीडीओ पर लगातार मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप लगाए हैं जबकि बीडीओ की ओर से भी घटना को लेकर बयान दर्ज करवाया गया है फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं बताया जा रहा है की बीडीओ और नोखा के एक जनपति निधि के बीच पिछले लंबे समय से विवाद चल रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *