दर्दनाक हादसा बस में पीक थूकने के लिए निकाला सर धड़ से अलग हुआ
दिल दहला देने वाली दुखद घटना बाड़मेर जिले से है जहां पर एक बड़ा हादसा घटित हुआ बाड़मेर के चौहटन उपखंड के धनाऊ थाना क्षेत्र में बक्खासर रोड पर एक बस यात्री की जान इसलिए चली गई क्योंकि उसने बस में से गुटखा थुकने के लिए सर बाहर निकाला था और सामने से आ रही पशुपालन विभाग की वेन उसके सर से टकरा गई जिसके बाद उसका सिर धड़ से अलग हो गया और युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई घटना की सूचना मिलने के बाद धनाऊ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
मिली जानकारी के अनुसार निजी बस धनाऊ से चौहटन की तरफ आ रही थी इसी समय अलमसार का बस में बैठा रहमतुल्ला पुत्र सुलेमान खान निवासी बिसासर ने गुटखे की पीक थूकने के लिए खिड़की से सर को बाहर निकाला तभी सामने से आ रही पशुपालन विभाग की मोबाइल वैन उसके सर से टकरा गई टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसका सिर धड़ से अलग हो गया और बस के अंदर भी खून फैल गया हादसे के बाद हड़कंप मच गया यात्रियों की चिख पुकार मच गई सूचना मिलने पर चौहटन डीएसपी जेठाराम पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर धनाऊ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और दोनों वाहनों को जप्त कर लिया है पुलिस मामले की जांच कर रही है