February 11, 2026

बीकानेर दो मासूम सगे भाइयों की डिग्गी में गिरने से मृत्यु।

0
IMG-20250817-WA0060.jpg

दुखद खबर बीकानेर शहर के श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र से है जहां पर पानी में डूबने से दो भाइयों की मृत्यु हो गई जानकारी के अनुसार रविवार की शाम ठुकरयासर की रोही में खेत में बनी डिग्गी में के पास  दो भाई खेल रहे थे और दोनों सगे मासूम भाइयों की डिग्गी में गिरने से मृत्यु हो गई ।

जानकारी के अनुसार रविवार की शाम को सोहनलाल के बेटे 8 वर्षीय मोहित और 6 वर्षीय अंकित डिग्गी के पास खेल रहे थे इसी दौरान एक बच्चे का पांव डिग्गी में फिसल गया और वह अंदर गिरने लगा तो दूसरे भाई ने हाथ पकड़ कर उसको बचाने का प्रयास किया लेकिन वह खुद भी डिग्गी में गिर गया इस बात की सूचना बच्चों की मां को लगी तो उसने जोर से आवाज लगाई शोर सुनकर आसपास से लोग आए और डिग्गी को तोड़कर पानी निकाला इसके बाद दोनों बच्चों को डिग्गी से निकालकर उप जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत् घोषित कर दिया घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई पूरे क्षेत्र का माहौल गमगीन हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *