February 12, 2026

बीकानेर धमकी से परेशान महिला ने आत्महत्या की

0
IMG-20250805-WA0336.jpg

आत्महत्या की दुखद घटना बीकानेर के गंगा शहर थाना क्षेत्र से आई है जहां पर प्रताड़ना और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी से परेशान एक युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली मृतक महिला के मामा जो जसरासर थाना के निवासी है ने गंगा शहर थाने में तीन युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है ।

परिवादी ने पुलिस को बताई रिपोर्ट में बताया कि आरोपी बुधराम, वह प्रदीप और आशीष  उनकी भांजी को लगातार परेशान कर रहे हैं आरोप है कि यह युवक युवती को उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे थे और उसको मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे आरोपियों द्वारा बार-बार परेशान करने और बदनामी के डर से युवती मानसिक अवसाद में आ गई इसी से तंग आकर 22 नवंबर की रात्रि करीब 8:00 बजे उसने अपने घर में पंखे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली घटना की सूचना मिलते ही  गंगा शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं में आत्महत्या के लिए दुष्परित करने का मामला दर्ज किया है मामले की जांच एएसआई हर सुखराम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *