February 15, 2026

बीकानेर दर्दनाक सड़क हादसे में दो की मृत्यु

0
IMG-20250817-WA0067.jpg

बीकानेर शहर के नोखा थाना इलाके में रविवार को एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया दुर्घटना चरकड़ा गांव के नजदीक घटित हुई ।

जब तेज रफ्तार वाहन ने सड़क किनारे जा रहे एक ग्रामीण को टक्कर मार दी टक्कर मारने के बाद वाहन अनियंत्रित होकर पलटी खा गया हादसे मैं चरकड़ा निवासी नारायण सिंह राजपूत की मौके पर ही मृत्यु हो गई वहीं वाहन में सवार राजूराम पुत्र जगदीश निवासी सुरपुरा की भी मृत्यु हो गई ।

दुर्घटना में लालचंद पुत्र भागीरथ गोदारा निवासी रामसर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया प्रताक्ष्यों के अनुसार पलटी हुई गाड़ी में संदीप मात्रा में भरा हुआ मादक पदार्थ बताया जा रहा है दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी  मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए सूचना मिलते ही नोखा के अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई मृतकों के परिजन की अस्पताल पहुंच गए वहीं चरकड़ा सरपंच मगनाराम  भी अस्पताल पहुंच गए और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की दुर्घटना के बाद आक्रोशित युवाओं की भीड़ भी जमा हो गई जिनको समझाइश करके शांत करवाया गया पुलिस ने दोनों लोगों के शवों को मोर्चरी में रखवाया है और मामला दर्ज कर लिया है फिलहाल पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है पलटी गाड़ी से मिले  मादक पदार्थ की पुलिस जांच कर रही है ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच करवाने की मांग की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *