बीकानेर डकैती की योजना बना रहे 5 लोगों को पकड़ा।
बीकानेर के सदर थाना पुलिस की टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए सांसी गैंग के पांच जनों को गिरफ्तार किया है मिलन ट्रेवल्स पब्लिक पार्क रोड के पास से इन लोगों को गिरफ्तार किया जो की डकैती की योजना बना रहे थे देर रात्रि को की गई इस कार्रवाई में पकड़े गए आरोपियों के पास से डकैती में काम आने वाले मिर्च पाउडर, रसे दस्ताने ,सरीये हथौड़े,ताले, तोड़ने के कट्टर आदि सामान भी बरामद किया यह सभी लोग हरियाणा के हांसी के सांसी गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं कार्यवाही करने वाली टीम में सीओ सदर अनुष्का कालिया थाना अधिकारी दिगपाल सिंह एएसआई तनेराव र सिंह और उनकी टीम शामिल रही।