बीकानेर इंदिरा गांधी नहर में स्विफ्ट कार गिरी मौके पर रेस्क्यू अभियान जारी।
बीकानेर इंदिरा गांधी नहर में एक कार के डूबने की जानकारी सामने आई है पुलिस की टीम को नहर में एक स्विफ्ट कार मिली है फिलहाल कार में कोई शव बरामद नहीं हुआ है पुलिस ने जांच शुरू कर दी है पुलिस और एसडीआरएफ की टीम नहर में तलाशी कर रही है बताया जा रहा है कि एक पशुपालक ने कार गिरने की सूचना दी थी मामला जिले के छतरगढ़ थाना क्षेत्र का है जहां पर थारु सर से निकलने वाली नहर रोड आरडी 647 पर घटना घटित हुई ।
पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के गौशाला के सामने वाहन गिरने की खबर मिली थी दीवार के पास कार के टायरों के निशान भी मिले पुलिस के अनुसार एसडीआरएफ की टीम व गोताखोर को मौके पर बुलाया गया और 3 घंटे की तलाश के बाद कार मिल गई गोताखोर अब नाव में चक्कर काट कर कार में सवार लोगों की तलाश कर रहे हैं कार में कोई सवारी थी या नहीं अगर थी तो कितने लोग थे इसके बारे में फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है वाहन मिलने के बाद आगे की जांच हो रही है आस पास के गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए फिलहाल पुलिस पूरे मामले को लेकर जांच में जुटी हुई है।