बीकानेर करंट लगने से 28 वर्ष के युवक की मृत्यु।
करंट की चपेट में आने से एक युवक किसान पुत्र की मृत्यु की घटना बीकानेर जिले के टेऊ गांव से है जहां पर पिछली रात्रि करीब 9:30 बजे पानी चालू करने गया 28 वर्षीय मुकेश पुत्र जीवराज सिंह करंट की चपेट में आ गया और करंट लगने से मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया और परिजन उसे उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया । घटना की सूचना पुलिस को दी गई हेड कांस्टेबल सतवीर के अनुसार मृतक के छोटे भाई कैलाश सिंह ने पुलिस को रिपोर्ट दी है पुलिस द्वारा मर्ग दर्ज कर ली गई है वह शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।