February 12, 2026

बीकानेर करंट की वजह से युवक की मृत्यु

0
IMG_20241022_005121

बीकानेर शहर के सेरूणा थाना क्षेत्र में लिखमीसर उतरादा गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना घटित हुई जहां पर 40 वर्षीय बुद्धाराम जाट की खेत में कार्य करते समय विद्युत के खंभे से करंट की चपेट में आने से मौके परी मृत्यु हो गई परिजनों के अनुसार बुद्धाराम 16 जुलाई की सुबह करीब 10:00 बजे खेत में कृषि कार्य कर रहा था इसी दौरान पास के पोल में करंट था जिसे छुते ही वह झुलस गया और उसकी जान चली गई घटना की जानकारी मिलते ही सेरूणा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द  कर दिया घटना को लेकर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *