पोल में करंट की वजह से गाय माता की मृत्यु।
बारिश के मौसम में बिजली का करंट दौड़ने की वजह से आए दिन कोई ना कोई घटना घटती रहती है गंगा शहर थाना क्षेत्र में मंगलवार को मेंन बाजार में बिजली के पोल में करंट आने से एक गाय की मृत्यु हो गई मामले की जानकारी मिलते ही गो सेवक युवा गो सेवा समिति एवं खाटू श्याम गौ सेवा समिति के सदस्यों की मौके पर भीड़ लग गई इस दौरान गो सेवकों ने रोष जताया सूचना पर पहुंचे गौ सेवकों ने गाय को भूमिगत किया बारिश के मौसम में बिजली के खंबों में करंट दौड़ रहा है इस और विभाग का ध्यान भी नहीं है बीकेसीएल को हर बार इस बात की चेतावनी दी जाती है कि लोहे के पोल चेंज करके वहां दूसरे पोल लगाए लेकिन सुनवाई नहीं हो रही गो सेवको ने बिजली विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया और उनके आश्वासन पर सहमति बनी की लोहे के पोल बदल दिए जाएंगे इस दौरान गौ सेवक बालकिशन गुलाब गहलोत मुरली गहलोत धनपत मारू अशोक उपाध्याय मनीष महावीर पवन राहुल कमल मारू और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।