बीकानेर फैक्ट्री में मजदूर को करंट लगने से हुई मृत्यु।
फैक्ट्री में कार्य करते समय एक मजदूर को करंट लगने के कारण गर्म पानी की खेलीं में गिरने की वजह से मृत्यु का मामला बीछवाल थाना स्थित रसगुल्ला फैक्ट्री से है मिली रिपोर्ट के अनुसार बीछवाल स्थित रसगुल्ला फैक्ट्री में एक मजदूर को करंट लग गया जिसकी वजह से वह वहां पर बनी गर्म पानी की खेलीं में गिर गया और गंभीर रूप से झुलस गया मजदूर को पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई बीछवाल थाना पुलिस के अनुसार जामसर के धोलेरा गांव निवासी गिरधारी आयु 27 वर्ष पूनमचंद नाई बीछवाल फैक्ट्री स्थित रसगुल्ला फैक्ट्री में कार्य करता था सोमवार की शाम करीब 7:00 बजे वह भट्टी पर दूध का छेना तैयार कर रहा था तभी उसे करंट लग गया जिसकी वजह से वहां बनी गर्म पानी की खेलीं में गिर गया और वह झुलस गया जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई इस संदर्भ में मृतक के भाई छेलुराम नाई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।