करंट की चपेट में आने से युवक की मृत्यु।
बीकानेर के श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र में एक युवक के करंट की चपेट में आने से मृत्यु का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गुसाईहर बड़ा एरिया में, शुक्रवार सुबह करीब 9:00 बजे लक्ष्मण गांव में युवक बिजली के पोल पर कार्य कर रहा था, इस समय पोल में करंट की चपेट में आ गया, परिजन उसे तुरंत उप जिला अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया पुलिस ने सब का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया, पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।