बीकानेर करंट की चपेट में आने से युवक की मृत्यु।
बीकानेर शहर के महाजन गांव थाना क्षेत्र में मोकमपुरा में खेत में कार्य करते समय एक युवक करंट की चपेट में आने की वजह से अचेत हो गया जिसको अस्पताल लेकर गए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, इस संदर्भ में मृतक युवक के दादा मनीराम ने मामला दर्ज करवाया है और जानकारी देते हुए बताया कि,मोखमपुरा निवासी पूर्णाराम 13एमकेडी स्थित ट्यूबेल खेत में काम कर रहा था। रविवार दोपहर को खेत मे पानी लगाते समय करंट की चपेट में आ गया। जिससे युवक अचेत होकर गिर गया। परिजनों ने आनन-फानन में युवक को महाजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया
सूचना के बाद महाजन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।