February 12, 2026

कांस्टेबल का शव नहर में मिला।

0
IMG-20250817-WA0159.jpg

नहर में कांस्टेबल का शव मिलने की घटना हनुमानगढ़ जिले से है मिली जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ जिले के पल्लू क्षेत्र के खुईया पुलिस थाने में कार्यरत कांस्टेबल बेगराज गढ़वाल का शव बृहस्पतिवार सुबह कुंभाराम आर्य लिफ्ट कैनाल नहर में मिला नहर थाना परिसर के आगे से गुजरती है ।

थाना प्रभारी राजपाल के अनुसार कांस्टेबल बेगराज गढ़वाल बुधवार सुबह ड्यूटी पर नहीं था आया था इसके बाद उसकी जांच शुरू की गई खोजबीन के दौरान उसके पैरों के निशान नहर की ओर जाते हुए मिले और पास में उनकी चप्पल भी पड़ी थी सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी स्थानीय लोग और हनुमानगढ़ में नोहर से बुलाई गई  गोताखोरों की टीम ने नहर में तलाश शुरू की लगातार किए गए प्रयास के बाद गुरुवार की सुबह 11:00 बजे कांस्टेबल का शव नहर के दलदल में फंसा हुआ मिला पुलिस ने  शव को बाहर निकाल कर कार्रवाई शुरू की सव को बाहर निकालने के बाद परिजनों की मौजूदगी में कांस्टेबल का पोस्टमार्टम करवाया कांस्टेबल के बेटे नितिन कुमार  ने थाने में मर्ग दर्ज करवाई है फिलहाल नहर में गिरने के कारण मालूम नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *