राजस्थान कांग्रेस नेता ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या की
कांग्रेस नेता द्वारा ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या की घटना राजस्थान के अजमेर जिले से है जहां पर कांग्रेस नेता और नगर निगम के पूर्व मनोनीत पार्षद मनवर खान कायमखानी ने बुधवार शाम को रेलवे और ब्रिज के नीचे अजमेर अमृतसर ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली मामले को लेकर अलवर गेट थाना पुलिस को मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला है जिसमें अपने अस्वस्थ होने का हवाला देते हुए अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी है अलवर गेट थाना पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है शाम 6:00 बजे सीआरपीएफ रेलवे ओवर ब्रिज के पास अजमेर अमृतसर ट्रेन के सामने अचानक एक व्यक्ति ने छलांग लगा दी लोको पायलट ने अजमेर स्टेशन मास्टर को सीआरपीएफ पुल के पास एक युवक के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना दी अलवर गेट वह जीआरपी थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्रेन की चपेट में आए व्यक्ति के शव को कब्जे में लिया पुलिस ने मृतक की पहचान कोटड़ा निवासी कांग्रेस के नगर निगम के पूर्व मनोनीत पार्षद मनवर खान कायमखानी उम्र 57 वर्ष रूप में की।