February 12, 2026

बीकानेर कांग्रेस नेता की कार  दुर्घटनाग्रस्त जयपुर जाते समय लक्ष्मणगढ़ के नजदीक हुआ हादसा

0
IMG_20250706_215202

Bikaner News ATN/बड़ी खबर कांग्रेस नेता की कार हादसे का शिकार हो जाने को लेकर है लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे डॉक्टर राजेंद्र मूड की कार जयपुर जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई यह दुर्घटना लक्ष्मणगढ़ के नजदीक हुई जब उनकी कार और नियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराई ।

कांग्रेस नेता ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें जयपुर में एक मीटिंग में भाग लेने जाना था पहले तो न्यू  दीप बस से जाने का मानस था लेकिन बाद में उन्होंने खुद की निजी कार में ड्राइव करते हुए जयपुर के लिए रवाना होने का फैसला किया रास्ते में अचानक उन्हें नींद की झपकी आ गई जिससे कार सीधे ट्रैक्टर ट्राली में जा टकराई । डॉक्टर राजेंद्र मूड ने कहा ईश्वर और शुभचिंतकों की कृपा से मैं पूरी तरह से सुरक्षित हूं गाड़ी को जरूर नुकसान पहुंचा है लेकिन मैं कुशल मंगल हूं हादसे की सूचना मिलते ही उनके समर्थकों  ने चिंता जताई लेकिन राहत की बात यह रही की कोई बड़ी घटना नहीं घटित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *