February 12, 2026

बीकानेर कांग्रेस के दिग्गज नेता का हुआ निधन।

0
IMG_20251004_105628.jpg

बीकानेर में इस वक्त दुखद खबर सामने आई है कांग्रेस के दिग्गज नेता रामेश्वर लाल डूडी का निधन हो गया डुडी ने अपने निवास पर ही अंतिम सांस ली उनका अंतिम संस्कार सुबह 11:00 बजे बीकानेर में होगा कांग्रेस नेता लंबे समय से बीमार चल रहे थे वह लगभग कोमा में थे 1 जुलाई 1963 में जन्मे रामेश्वर डूडी ने राजनीति में बड़े मुकाम हासिल किया छात्र राजनीति से राजनीति का सफर शुरू किया इसके बाद 1995 से 99 तक नोखा के प्रधान रहे 99 से 2004 तक बीकानेर लोकसभा से एमपी रहे वहीं 2005 से 2010 तक जिला प्रमुख भी रहे इसके बाद डुडी ने विधानसभा की ओर रुख किया और 2013 में नोखा से विधायक बने 2014 से 18 तक राजस्थान सरकार में नेता प्रतिपक्ष भी रहे वहीं 2022 में राजस्थान स्टेट एग्रो इंडस्टरीज डेवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे पिछले विधानसभा चुनाव से रामेश्वर डूडी लगातार बीमार चल रहे थे डुडी का राजनीतिक जीवन बड़ा ही प्रभावित रहा रामेश्वर डूडी के निधन से कांग्रेस को बड़ी क्षती पहुंची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *