राजस्थान कांग्रेस में फेरबदल नए जिला अध्यक्ष की नियुक्ति बीकानेर में इनको जिम्मेदारी सौंपी ।
राजस्थान कांग्रेस कमेटी पीसीसी ने संगठन में बड़ा पेड़ बदला करते हुए प्रदेश के 45 जिलों को नया जिलों अध्यक्षो की नियुक्ति की है पार्टी द्वारा जारी की गई सूची में बीकानेर जिले के संगठन ढांचे में भी बड़ा बदलाव किया गया है बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की जिम्मेदारी अब वरिष्ठ नेता मदन गोपाल मेघवाल को सुपुर्द की गई है यह जिम्मेदारी पहले कांग्रेस नेता यशपाल गहलोत निभा रहे थे ।
वहीं बीकानेर जिला देहात कांग्रेस कमेटी की कमान एक बार फिर विशनाराम सियाग को सुपुर्द की गई है सियाग की सक्रियता और देहात क्षेत्र में संगठन में उनकी मजबूत पकड़ को देखते हुए हाई कमान ने उन पर दोबारा भरोसा जताया है
