बीकानेर चोरों ने लाखों रुपए की चोरी की।
बीकानेर के मुरलीधर व्यास कॉलोनी में गुरुवार देर रात्रि एक बड़ी चोरी सामने आई है जानकारी के अनुसार पीबीएम अस्पताल के कर्मचारी अशोक पुरोहित के घर चोरों ने लाखों का माल पार कर लिया सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके परिवार ने शहर में नया घर लिया था जिसका कल गृह प्रवेश कार्यक्रम था जिसकी वजह से वह मुरलीधर का घर बंद करके वहां पर गए थे पीछे से चोरों ने घटना को अंजाम दिया अशोक पुरोहित के भाई दिनेश ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब 30- 40 लाख रुपए कीमत के सोने चांदी के गहने सहित अन्य सामान चोरी हुआ है सीसीटीवी फुटेज में भी नजर आ रहे हैं तहकीकात करने के बाद पता चल पाएगा की कितनी चोरी हुई है चोरी रात्रि 2:00 के पास हुई बताई जा रही है सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर रही है