February 12, 2026

बीकानेर महिला अधिवक्ता के बंद मकान में लाखों की चोरी।

0
IMG-20250817-WA0112.jpg

बीकानेर में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं कुछ दिनों पहले महिला जज के साथ वारदात घटित हुई और अब एक महिला अधिवक्ता पूजा दीक्षित के बंद मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया और लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गए।

अधिवक्ता पूजा दीक्षित ने बताया कि वह दीपावली की छुट्टियों में 15 अक्टूबर को अपनी माता से मिलने मुंबई गई थी 16 अक्टूबर को उनके घर में काम करने वाली बाई ने उनके भाई शिवकुमार उपाध्याय को इस बात की सूचना दी कि मकान का मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है इसके बाद पता चला की अलमारीयो के  तोड़ दिए गए हैं और घर का सारा सामान बिखरा हुआ था चोरों ने दोनों अलमारी के लॉकर तोड़कर उसमें से रखे  सोने के और चांदी के जेवर और नगदी राशि चोरी करके ले गए अधिवक्ता पूजा दीक्षित के भाई शिवकुमार उपाध्याय ने इस घटना को लेकर लिखित रिपोर्ट कोर्ट गेट थाने में दर्ज करवाई है चोरी हुए सम्मान की विस्तृत जानकारी अधिवक्ता के बीकानेर लौटने पर ही मिल पाएगी मामले को लेकर एडवोकेट कुलदीप शर्मा ने घटना पर रोष जताते हुए कहा कि शहर में लगातार आपराधिक मामले बढ़ रहे हैं रात्रि कालीन गस्त की मॉनिटरिंग नहीं की जा रही उन्होंने कहा कि पहले एक महिला जज और अब एक महिला अधिवक्ता के यहां चोरी की घटना होना अत्यंत चिंता जनक है एडवोकेट शर्मा ने पुलिस के आल्हा अधिकारियों से विशेष टीम का गठन करके जल्द से जल्द माल बरामद करने की गुहार लगाई है फिलहाल कोर्ट गेट थाना पुलिस मामले को लेकर जांच में जुटी हुई है चोरों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *