February 12, 2026

बीकानेर चोरों ने 70 लाख के गहने चोरी किए।

0
IMG_20250330_113325

Bikaner News ATN/बड़ी चोरी की घटना बीकानेर के मुरलीधर व्यास कॉलोनी  एरिया से है जहां पर एक बार फिर बड़ी चोरी की घटना सामने आई है जहां पर एक घर से चोरों ने करीब 70 लाख रुपए के गहने चोरी कर लिए मकान मालिक पुराने शहर में स्थित घर में रहता है जबकि मुरलीधर कॉलोनी का घर खाली पड़ा था।

पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है गोपीनाथ भवन के पास रहने वाले अरुण लखोटिया ने पुलिस को जानकारी दी कि उसके मुरलीधर व्यास नगर स्थित मकान में चोरी की घटना हुई 9 जुलाई की रात को अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर चोरी की मुख्य दरवाजे के ताले तोड़कर अंदर घुसे और चोरों ने अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात चुरा लिए इसमें महिलाओं के गहने ज्यादा थे जो एक ही जगह पर रखे हुए थे चोर सभी गहने लेकर वहां से फरार हो गए एफ सेक्टर में 518 नंबर मकान में चोरी की है घटना हुई रिपोर्ट में बताया कि 9 जुलाई व 10 जुलाई के बीच रात्रि को चोरी हुई चोर 10 तोले के सेट कान के आभूषण चार जोड़ी अंगूठी पुरुष चैन दो नाग अंगूठी पुरुष 2 नग दो मुठिया चूड़ी चार नग माथे का बोर दो नग कंगन एक नग सोने का कड़ा चांदी का सामान भी ले गए चांदी के समान में प्याला गिलास पूजा की प्लेट पायल की जोड़ी शामिल थी सभी की कीमत करीब 70 लाख रुपए बताई गई घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है मौके पर पुलिस ने एफएसएल टीम को भी बुलाया है अब सीसीटीवी फुटेज भी जांच की जा रही है मामले की जांच एएसआई राम भरोसे लाल कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *