February 12, 2026

बीकानेर चाकू की नोक पर दुकानदार के साथ लूट की

0
IMG_20250330_113325

Bikaner News ATN/बीकानेर के खाजूवाला क्षेत्र में रात्रि के समय एक दुकानदार के साथ लूट की घटना हुई  बाजार स्थित दुकान के मालिक के साथ चाकू बाजी की और वहां  रुपए भी लूट लिये घटना के बाद घायल दुकानदार को अस्पताल ले गया जहां उसका इलाज चल रहा है**

*घटना रात्रि करीब 9:30 बजे की है जब चार बदमाश मुस्तफा की दुकान पर आए यहां मुस्तफा मनिहारी की दुकान करता है और दिनभर की कमाई के साथ ही कुछ पुरानी बचत के रूप में भी दुकान में रखे हुए थे बदमाशों ने दुकान पर पहुंच कर चाकू दिखाया और रुपए छीनने का प्रयास किया मुस्तफा ने विरोध किया तो उसे चाकू से घायल कर दिया मुख्य बाजार के भगत सिंह चौक पर घटना के दौरान ज्यादा भीड़ नहीं थी ऐसे में हमला करने वाले बदमाश वहां से फरार हो गए इससे पहले बदमाशों ने दुकान में रखा सम्मान भी बिखेर दिया और तोड़फोड़ की मारपीट में घायल दुकानदार मुस्तफा को खाजूवाला अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है घटना की सूचना मिलते ही खाजूवाला  थाना के एएसआई सरवन कुमार में हेड कांस्टेबल खिवसिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और देर रात तक बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई पुलिस ने कई जगह छापेमारी देने के साथ नाके बंदी भी की और बदमाशों की पहचान नहीं होने के कारण अब सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *