बीकानेर कार अनियंत्रित होकर कर पलटी एक की मृत्यु तीन घायल।
Bikaner News ATN/बीकानेर के पांचू थाना क्षेत्र में रविवार की शाम को एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें कार में सवार एक युवक की मृत्यु हो गई जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं घायल लोगों को पीबीएम अस्पताल में इलाज हेतु ले जाया गया पांचू थाना पुलिस के अनुसार कार में बबलू अनिल टैचू भूरिया बीकानेर आ रहे थे तभी जेगला कलाभाटा के बीच सड़क पर अचानक एक पशु आ गया जिसकी वजह से कार अनियंत्रित हो गई और पलट गई कार में सवार सभी चारों गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा केंद्र भिजवाया गया जहां पर चिकित्सकों ने बबलू को मृत्यु घोषित कर दिया बाकी घायलों का इलाज किया जा रहा है।