दर्दनाक हादसा बस में कुचल दिया मवेशियों के झुंड को।
बीकानेर के रासीसर गांव में भारत माला मार्ग के पास एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जहां तेज रफ्तार निजी बस सड़क पार कर रही पशुओं के झुंड को बुरी तरीके से कुशल दिया इस दुर्घटना में मौके पर ही 25 से अधिक मवेशियों की दर्दनाक मृत्यु हो गई जबकि 15 से अधिक ज्यादा मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए ।
मिली रिपोर्ट के अनुसार रासीसर निवासी माझी खान अपनी 300 भेड़ बकरियों को खेत में चारा कर लौट रहे थे तभी नोखा से बीकानेर की ओर जा रही है एक तेज रफ्तार निजी बस ने मवेशियों के झुंड को टक्कर मार दी और बस की चपेट में आने से मवेशी घायल हो गए जानवर सड़क पर चारों तरफ से बिखर गए घटना में बस चालक मौके से बस लेकर फरार हो गया पशुपालक माझी खाने बताया कि इस घटना में उन्हें भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा है उनके अनुसार करीब ₹300000 के अधिक का नुकसान हुआ है यह एक गरीब किसान के लिए बहुत बड़ी क्षति है ।
घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने मानवीयता दिखाते हुए घायल मवेशियों को उपचार के लिए अपनी गाड़ी में डालकर भेजा और मरे हुए मवेशियों को सड़क के किनारे करवाया घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर नहीं पहुंचीथी।