बीकानेर बस के नीचे आने से यात्री की मृत्यु,
बीकानेर शहर में अंबेडकर सर्किल पर एक दर्दनाक हादसा घटित हुआ जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई हादसा अंबेडकर सर्किल के पास अंडरपास की तरफ हुआ जानकारी के अनुसार सिलीपर बस से यात्री अपना सामान उतार रहा था चालक ने लापरवाही से बस चला दी अचानक हुई इस घटना में यात्री बस के नीचे पिछले टायर के नीचे आ गया और उसकी मृत्यु हो गई सूचना मिलते ही व्यास कॉलोनी पुलिस थाना पुलिस मौके पर पहुंची वह मृतक व्यक्ति के शव को पीबीएम अस्पताल को मोर्चरी में रखवाया पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ निवासी बबईलाल पुत्र मिश्रीलाल उम्र 46 वर्ष के रूप में की गई है बताया जा रहा है कि वह स्लीपर बस से यात्रा कर रहा था और बीकानेर पहुंचने पर अपना समान उतार रहा था इसी दौरान बस चालक की लापरवाही की वजह से उसकी जान चली गई पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी है परिजनों के बीकानेर पहुंचने के बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार हेतु सुपुर्द किया जाएगा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है