बीकानेर बाइक और बस की टक्कर में एक युवक की मृत्यु एक घायल हुआ।
Bikaner News ATN/बीकानेर आज शनिवार शाम को राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर पालना पुलिया के नजदीक एक निजी बस वह बाइक में भिड़ंत हो गई जिसमें बीकानेर निवासी एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई दूसरा बाइक सवार घायल हो गया घायल को देशनोक सीएससी लाया गया जहां से उसे बीकानेर ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया घायल युवक का ट्रोमा सेंटर में इलाज जारी है मौके पर पहुंची देशनोक पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर देशनोक सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया है घायल की पहचान देशनोक निवासी किशनाराम उम्र 25 वर्ष पुत्र नेमाराम नायक के रूप में हुई फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है देशनोक पुलिस पहचान के प्रयास कर रही है