बीकानेर पुलिस का बड़ा खुलासा बुजुर्ग दंपति हत्याकांड को लेकर मुख्य आरोपियों को राउंडअप किया।
बीकानेर के मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र में दो दिनों पूर्व बुजुर्ग दंपति हत्या के मामले में पुलिस ने आज खुलासा कर दिया इस मामले में बीकानेर पुलिस ने मुख्य साजिश करता सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया इस संदर्भ में रविवार को एसपी कावेंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी।
पुलिस ने मामले मामले की गंभीरता को देखते हुए 7 टीमों का गठन किया आसपास के 80 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्य जुटाए और मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आरोपियों तक पहुंचे जांच के दौरान पुलिस को मालूम चला की बुजुर्ग दंपति के पूर्व किराएदार अरुण ओझा और उसकी पत्नी प्रियंका इस हत्याकांड में शामिल है ।
पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी अरुण ओक्षा उसकी पत्नी प्रियंका और अन्य साथी रोहित बंसल वह प्रिया सिसोदिया ने मिलकर पूरी घटना को अंजाम दिया अरुण ओझा पूर्व में बुजुर्ग दंपति के यहां किराएदार के रूप में रह चुका था और उसके ससुर कर्मवीर वैशाली प्रियांशु को मृतक परिवार की आर्थिक स्थिति और अकेलेपन की पूरी जानकारी थी आरोपियों ने 13 जुलाई की रात्रि करीब 9:10 बजे के दौरान घर में घुसकर बुजुर्ग दंपति की गला घोटकर हत्या कर दी हत्या के बाद घर में रखे जेवरात में नगदी लुट लिया और घर के बाहर से ताला लगाकर फरार हो गए ताकि किसी को शक ना हो
