February 11, 2026

बीकानेर बुजुर्ग दंपति हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी बरामदगी की

0
IMG_20250330_113325

बीकानेर के मुक्ता प्रसाद नगर थाना इलाके में बुजुर्गों की हत्या करने के मामले में पुलिस लगातार अलर्ट है और दबिश दे रही है। मंगलवार को पुलिस ने एक किलो चांदी सहित काफी जेवरात बरामद किए हैं। अब तक मामले में चार जनों की गिरफ्तारी हुई है, जबकि दो आरोपी फरार है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी ने बताया- हत्या के आरोपी रोहित और विजय की निशानदेही से गाजियाबाद (उतर प्रदेश) के पास स्थित उनके घर से लूटे गये जेवरात बरामद किए गए हैं। इसमें करीब एक किलो चांदी, करीब 400 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए गए।

आरोपियों ने गाजियाबाद से बीकानेर आने व घटना के बाद फरार होने में अर्टिगा गाड़ी का काम में ली इस गाड़ी को  दिल्ली से बरामद किया गया है। शेष आरोपीयों को नामजद कर  गिरफ्तारी के लिए लगातार संदेह वाले स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *